• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*महिला रोजगार और उत्पादन क्षमता की सशक्त मिसाल बनी* *’जे.जे. जीन्स’ औद्योगिक इकाई* *उद्योग की उत्पादन व्यवस्था,* *मशीनरी एवं कार्य वातावरण का*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 27, 2025
in छिन्दवाडा
0
*महिला रोजगार और उत्पादन क्षमता की सशक्त मिसाल बनी* *’जे.जे. जीन्स’ औद्योगिक इकाई* *उद्योग की उत्पादन व्यवस्था,* *मशीनरी एवं कार्य वातावरण का*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*औचक अवलोकन करने इमलीखेड़ा पहुंचे कलेक्टर श्री नारायन*

छिन्‍दवाड़ा/27 दिसंबर 2025/ शासन द्वारा जिले में औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़ाने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत शासन की एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर प्रोपराइटर श्री महेन्द्र बड़जात्या जिले के इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित अपनी जे.जे.जींस औद्योगिक इकाई के सफल संचालन से महिला रोजगार और उत्पादन क्षमता की सशक्त मिशाल पेश कर रहे हैं।
जे.जे.जीन्स का फैक्ट्री आउटलेट चंदनगांव क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। इकाई में शर्ट एवं जीन्स का निर्माण किया जाता है। वर्तमान में इकाई के माध्यम से 55 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो रहा है, जिनमें अधिकांश महिलाएँ शामिल हैं, जिससे महिला रोजगार को उल्लेखनीय बढ़ावा मिल रहा है।

उद्योग विस्तार से बढ़ा निवेश और उत्पादन – इकाई द्वारा उत्पादन विस्तार के उद्देश्य से प्लांट, मशीनरी एवं भवन में निवेश कर उत्पादन क्षमता में वृद्धि की गई है। विस्तार के बाद इकाई में उत्पादन कार्य नियमित रूप से संचालित हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।

एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत अनुदान स्वीकृति – मध्यप्रदेश शासन की एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इकाई को स्थाई पूंजी निवेश पर अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के माध्यम से उद्योग को आर्थिक संबल मिला है, जिससे इकाई के संचालन एवं विस्तार को मजबूती प्राप्त हुई है।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रहा बल – इकाई के संचालन से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिली है। स्थानीय स्तर पर विपणन, रोजगार और निवेश के माध्यम से मेसर्स जे.जे. जीन्स जिले की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने गत दिवस इस औद्योगिक इकाई का औचक अवलोकन किया और इसके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लघु उद्योग महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहायक साबित हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इकाई की उत्पादन व्यवस्था, मशीनरी एवं कार्य वातावरण का भी गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार भी उनके साथ थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता रोगी कल्‍याण समिति की बैठक में हुये कई अहम निर्णय

कलेक्‍टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता रोगी कल्‍याण समिति की बैठक में हुये कई अहम निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d