केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत अब पात्र लाभार्थी घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान ऐप के माध्यम से कार्ड बनाने की सरल और डिजिटल प्रक्रिया साझा की है।
इस सुविधा के तहत लाभार्थियों को Google Play Store से Ayushman App डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार कार्ड, राशन कार्ड या फैमिली आईडी के माध्यम से योजना की सूची में अपना नाम खोजा जा सकता है। नाम मिलने पर आधार e-KYC कर आवश्यक विवरण भरते ही आयुष्मान कार्ड तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में मिलता है। यह पहल खासतौर पर ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए pmjay.gov.in वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर 14555 पर संपर्क किया जा सकता है।
https://x.com/i/status/2003694194079264772


