सिलौंडी में विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ ।
क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर प्रशांत राय ,सरपंच पंचों संतोष कुमार,मंडल मंत्री सोनल मिश्रा प्रिंसिपल रतिराम अहिरवार ,संतोष काछी ,सौरभ सेन , सभी अतिथियों ने फीता काटकर शुरुवात किया है ।
पहला मैच टिकरिया (बघराजी ) और झिरमिला के बीच 12 12 ओवर का खेला ।
झिरमिल की पूरी टीम सिर्फ 48 रन ही बना सकी।
जवाबी पारी में टिकरिया ने 50 रन 8 ओवर बनाकर मैच जीत लिया ।भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर प्रशांत राय ने बताया ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हर वर्ष आयोजन होता है ।
इस दौरान सतीश काछी, रजनीश दहिया ,
अमहेटा , रिंकू राय ,प्रवीण काछी अतरसुमा,बैजू दाहिया,सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन ,रोहित दहिया की मौजूदगी रही है ।


