• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मध्य प्रदेश सरकार की सौतेले व्यवहार को लेकर पेंशनरों ने किया आक्रोश व्यक्त*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 24, 2025
in कटनी
0
*मध्य प्रदेश सरकार की सौतेले व्यवहार को लेकर पेंशनरों ने किया आक्रोश व्यक्त*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कैमोर कटनी जिले की विजयराघवगढ़ तहसील के तत्वावधान में कैमोर मेंआयोजित वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई जिसमें पेंशनरों ने सरकार के द्वारा किए जा रहे सौतेले व्यवहार के लिए आक्रोश व्यक्त करते हुए 29 दिसंबर को कटनी में होने वाले प्रदेशव्यापी धरने में शामिल होने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामाधार गौतम ने कहा कि सरकार हर स्तर पर दोयम दर्जे का व्यवहार करती है,पेंशनरों के वाजिब हक 3%मँहगाई भत्ते को भी सरकार ने रोक लिया है, तथा पूर्व के वेतनमान में क्रमशः छठवें वेतनमान का 32माह का एरियर और सातवें वेतनमान का 27 महीने का एरियर अभी भी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी पेंशनरों को नहीं दिया गया है। पेंशनरों को मंँहगाई भत्ते के लिए भी बार-बार आंदोलन करना पड़ता है। सरकार राज्य पुनर्गठन विधेयक कीधारा 49/6 का बहाना लेकर बेवजह छत्तीसगढ़ राज्य की सहमति का हवाला देकर बहुत विलंब करती है और उसका एरियर भी नहीं देकर बुजुर्ग पेंशनरों को परेशान करती है,इन सब बातों के विरोध में पेंशनरों को एकजुट होना चाहिए और 29 दिसंबर को होने वाले धरने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपना विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष पंडित सीताराम दुबे ने संगठन की गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया और बताया यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो मध्य प्रदेश सरकार के बजट सत्र के दौरान भोपाल में भी प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर कटनी तहसील के अध्यक्ष पंडित वाल्मीकि मिश्रा बिजयराघवगढ़ तहसील के अध्यक्ष आर एस गर्ग ,मधुसूदन दुबे, राजेंद्र प्यासी, रामखेलावन पटेल, शशि कुमार त्रिपाठी, गणेश शर्मा, रमाकांत तिवारी, बृजेश दुबे, राम कुसुम लाल परौहा, नीमा दोर्जे तमांग, सहित अनेक पेंशनर उपस्थित थे। बैठक की कार्यवाही का संचालन तहसील अध्यक्ष आर एस गर्ग ने तथा वरिष्ठ पेंशनर पंडित राजेंद्र प्यासी ने आभार व्यक्त किया।
रामाधार गौतम
वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चोरों ने बीच बाजार रात्रि में दुकानों के एसी पार्ट्स किए चोरी,व्यापारियों में दहशत, दर्ज कराई FIR…वीडियो

चोरों ने बीच बाजार रात्रि में दुकानों के एसी पार्ट्स किए चोरी,व्यापारियों में दहशत, दर्ज कराई FIR...वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d