अवसर पर दिनांक 23.12.2025 को एक ज्ञानवर्धक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस. के. सिन्हा जी ने की।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संस्कृत शिक्षक श्री अमरदीप शर्मा, श्री ओमशंकर शुक्ला एवं श्री सत्यम तिवारी का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा हुआ ।प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के प्रतिभागी कक्षा आठवीं के विद्यार्थी थे तथा मंच संचालन श्री ओमशंकर शुक्ला द्वारा किया गया।
प्रश्न मंच में विद्यालय के चारों सदन— दयानंद, अरविंदो, विवेकानंद एवं श्रद्धानंद—से पाँच-पाँच प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रकार कुल 20 प्रतिभागी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। प्रश्नोत्तरी स्वामी श्रद्धानंद जी के व्यक्तित्व, उनके बलिदान तथा आर्य महापुरुषों के आदर्शों पर आधारित थी।
शंखनाद एवं ब्रह्मनाद गतिविधि ने सभी का मन मोह लिया ,जिसने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
प्राचार्य महोदय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वामी श्रद्धानंद जी के सिद्धांतों, राष्ट्र सेवा और उनके महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन विजेता तथा दयानंद सदन उपविजेता घोषित हुआ। विजेता सदन को स्मृति चिह्न, स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए, साथ ही प्राचार्य महोदय द्वारा प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।


