• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में इको क्लब, वनस्पति शास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक इको-फ्रेंडली कार्यशाला का आयोजन किया गया।

by Manish Gautam Chiefeditor
December 23, 2025
in कटनी
0
शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में इको क्लब, वनस्पति शास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक इको-फ्रेंडली कार्यशाला का आयोजन किया गया।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

इस कार्यशाला में छात्राओं ने भगवान एवं मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूलों का उपयोग करके विभिन्न सामग्रियों जैसे कपूर, दालचीनी, घी, गुड़, काली मिर्च, तेज पत्ता आदि मिलाकर धूपबत्ती का निर्माण किया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पूजन सामग्री को नदियों एवं जलाशयों में प्रवाहित करने से रोकना तथा उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करना था।
प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. साधना जैन ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को “वेस्ट से बेस्ट” निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बताया कि मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों का उपयोग करके हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रख सकते हैं तथा लघु उद्योग की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने धूपबत्ती निर्माण की प्रक्रिया का विस्तार से प्रदर्शन किया, जिससे जलाशयों एवं नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।
प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास उनके भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को कई उपयोगी टिप्स भी प्रदान किए, जिन्हें वे आगे चलकर रोजगार के रूप में विकसित कर सकती हैं।
कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी एवं डॉ. अपर्णा मिश्रा ने छात्राओं द्वारा निर्मित धूपबत्तियों का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन इको क्लब प्रभारी डॉ. रीना मिश्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. आशुतोष द्विवेदी, श्रीमती आरती वर्मा, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, श्रीमती सुषमा वर्मा एवं श्रीमती संध्या सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वन मंत्री संजय शर्मा और कलेक्टर के बीच जबरदस्त बहस हुई है…देखिए VIDEO

वन मंत्री संजय शर्मा और कलेक्टर के बीच जबरदस्त बहस हुई है…देखिए VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d