• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर मेहरा घाट के पास तवा नदी में बनाए अस्थाई रास्ते को नष्ट किया..!रेत ठेकेदार एमडीओ मेसर्स वेलोसिटी माइनिंग के विरुध कार्रवाई करने हेतु खनिज निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा..!

by Manish Gautam Chiefeditor
December 19, 2025
in नर्मदापुरम
0
राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर मेहरा घाट के पास तवा नदी में बनाए अस्थाई रास्ते को नष्ट किया..!रेत ठेकेदार एमडीओ मेसर्स वेलोसिटी माइनिंग के विरुध कार्रवाई करने हेतु खनिज निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा..!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर मेहरा घाट के पास तवा नदी में बनाए अस्थाई रास्ते को नष्ट किया..!रेत ठेकेदार एमडीओ मेसर्स वेलोसिटी माइनिंग के विरुध कार्रवाई करने हेतु खनिज निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा..!

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के विरुध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण जिले में कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार 19 दिसंबर को ग्राम मेहराघाट में तवा नदी पर रेत के ठेकेदार द्वारा रेत के उत्खनन हेतु नदी में अस्थाई कच्चा रास्ता बनाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर जांच की और अस्थाई कच्चा रास्ता / ब्रिज को नष्ट कर दिया। उल्लेखनीय है की जांच में यह पाया गया कि ग्राम मेहराघाट के खसरा क्रमांक 365 में मेहरा घाट-9 रकबा 11.655 हैकटेयर एवं मेहरा घाट – 10 रकबा 11.655 हेक्टेयर की रेत खदान एमडीओ मैसर्स वेलोसिटी माइनिग वकर्स एल एल पी को स्वीकृत की गई थी और उनके द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था। इसके पूर्व खदान से रेत परिवहन किए जाने हेतु ग्राम पंचारा कला से होकर रेत के वाहन का परिवहन किया जाता था। परंतु लगभग दो माह पूर्व ग्राम पांजरा कला में एक व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से रेत ठेकेदार द्वारा वैकल्पिक मार्ग के रूप में ग्राम मेहरा घाट में शासकीय कच्चे रास्ते से होकर नदी में अस्थाई रास्ता बनाकर स्वीकृत रेत खदान से रेत का परिवहन किया जा रहा था। नदी में पानी में अवैधानिक रूप से बनाये गए अस्थाई कच्चा रास्ता /ब्रिज को जांच दल द्वारा नष्ट कर दिया गया है।
समय-समय पर जांच के दौरान रेत ठेकेदार द्वारा शासन के निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा 19 अप्रैल 2025 को रेत ठेकेदार एमडीओ मेंसर्स वेलोसिटी माइनिंग वर्क्स एलएलपी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु मध्य प्रदेश राज्य खनिज निगम भोपाल को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। आज भी कार्यवाही का प्रस्‍ताव भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है की खनिज अमले द्वारा जिले में रेत उत्खनन परिवहन भंडारण के विरुद्ध जांच कर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में आज पर्यंत तक 170 प्रकरण पंजीबद्ध कर 1.51 करोड रुपए दंड अधिरोपित कर जमा कराया गया है। उक्त अवधि में कार्रवाई कर 06 पोकलेन मशीन एवं 45 डंपर जप्त किए गए हैं। रेत का अवैध उत्खनन करने पर 12 व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 19 दिसंबर को की गई कार्रवाई में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जय सोलंकी, जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, नायब तहसीलदार रुचि गोयल, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान, थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम सौरभ पांडे, प्रभारी खनि निरीक्षक कृष्णकांत सिंह परस्ते एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्‍व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण

स्‍व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d