लिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण में थाना तालग्राम पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दिनांक 15.12.2025 को थाना तालग्राम क्षेत्रांतर्गत घर से बिना बताये कहीं गयी 03 बालिकाओं को किया सकुशल बरामद ।
*संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 15.12.2025 को थाना तालग्राम क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी आवेदिका ने सूचना दी कि उसकी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष अपने गांव की अन्य दो लडकियों उम्र करीब 16 वर्ष व उम्र करीब 14 के साथ घर से बिना बताये जाने के सम्बन्ध में दी गयी उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना तालग्राम पर दिनांक 15.12.2025 को मु0अ0सं0 340/2025 धारा 137(2) B.N.S बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । गुमशुदा बालिकाओं की तलाश हेतु थाना तालग्राम से कई टीमे गठित कर रवाना की गयी थी । आज दिनांक 16.12.2025 को उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित गुमशुदा बालिकाओं को थाना तालग्राम पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर अथक प्रयास कर तीनों लडकियों को ऑपरेशन मुस्कान के तहत सकुशल बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामद करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 शिवकिशोर सिंह
2.हे0का0 संदीप सिंह
3.म0का0 प्रेमलता
थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ।


