• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

नर्मदांचल वेयरहाउस खरीदी केंद्र कौड़िया में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, केंद्र प्रभारी कमलेश पाण्डेय के हौसले बुलंद

by Manish Gautam Chiefeditor
December 17, 2025
in ढीमरखेड़ा
0
नर्मदांचल वेयरहाउस खरीदी केंद्र कौड़िया में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, केंद्र प्रभारी कमलेश पाण्डेय के हौसले बुलंद
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी | कौड़िया स्थित नर्मदांचल वेयरहाउस खरीदी केंद्र इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर चर्चा में है। केंद्र प्रभारी कमलेश पाण्डेय के हौसले इस कदर बुलंद नजर आ रहे हैं कि नियम-कायदों को ताक पर रखकर खरीदी और भंडारण का कार्य किया जा रहा है। केंद्र परिसर में चारों ओर भीड़-भाड़ की स्थिति बनी रहती है, जिससे न केवल किसानों को परेशानी हो रही है बल्कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। खरीदी केंद्र पर किसानों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अव्यवस्थित तरीके से धान की खरीदी होने के कारण किसान घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए न तो पर्याप्त कर्मचारी तैनात हैं और न ही कोई स्पष्ट व्यवस्था बनाई गई है। परिणामस्वरूप केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। सबसे गंभीर मामला केंद्र में रखे गए स्टॉक से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार खरीदी केंद्र में फटी और जर्जर बोरियों में धान का भंडारण किया जा रहा है। इन फटी बोरियों से धान बाहर गिरता नजर आ रहा है, जिससे न केवल अनाज की बर्बादी हो रही है बल्कि सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके बावजूद केंद्र प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्थानीय किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी द्वारा शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कई बार मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद न तो बोरियां बदली जा रही हैं और न ही भंडारण व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।नियमों के अनुसार खरीदी केंद्रों पर साफ-सुथरी व्यवस्था, सुरक्षित भंडारण और भीड़ नियंत्रण अनिवार्य है, लेकिन कौड़िया के इस केंद्र पर नियम केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।क्षेत्रवासियों और किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नर्मदांचल वेयरहाउस खरीदी केंद्र कौड़िया में तत्काल निरीक्षण कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भंडारण व्यवस्था दुरुस्त कर फटी बोरियों को तुरंत बदला जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और सरकारी अनाज की बर्बादी रोकी जा सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गोदाम में अवैध रूप से भंडारित धान एवं गेहूँ जब्‍त  कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर संयुक्‍त जांच दल द्वारा कार्रवाई जारी

गोदाम में अवैध रूप से भंडारित धान एवं गेहूँ जब्‍त कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर संयुक्‍त जांच दल द्वारा कार्रवाई जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d