• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*गुंडा, निगरानी बदमाशों, जेल रिहाई एवं हिस्ट्रीशीटरों पर कटनी पुलिस की कड़ी निगरानी* *थाना–चौकी परिसरों में उपस्थित कर दी गई सख्त समझाइश व हिदायत*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 15, 2025
in कटनी
0
*गुंडा, निगरानी बदमाशों, जेल रिहाई एवं हिस्ट्रीशीटरों पर कटनी पुलिस की कड़ी निगरानी*  *थाना–चौकी परिसरों में उपस्थित कर दी गई सख्त समझाइश व हिदायत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, जेल से रिहा अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों की सघन एवं नियमित निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 15/12/2025 को जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चिन्हित गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, जेल रिहाई एवं हिस्ट्रीशीटरों को संबंधित थाना/चौकी परिसरों में उपस्थित कराया गया। उपस्थित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे कानून का पालन करें, क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति, उपद्रव या दहशत का वातावरण निर्मित न करें। उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जिले के विभिन्न थाना–चौकी क्षेत्रों में जिन लिस्टेड बदमाशों के जेल में निरुद्ध अथवा जिले से बाहर होने की जानकारी प्राप्त हुई, उनका विवरण भी संकलित किया गया। साथ ही क्षेत्र के गुंडा, निगरानी एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाशों से संबंधित समस्त जानकारी बीट एवं माइक्रो बीट पुस्तिका में अंकित की गई। नए चिन्हित बदमाशों की जानकारी गुंडा रजिस्टर एवं बीट पुस्तिका में विधिवत प्रविष्ट की गई।

*थानावार की गई प्रमुख कार्यवाही*

🔹 *थाना एन.के.जे.*- 14 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की परेड कर समझाइश एवं सख्त हिदायत दी गई।

🔹 *थाना माधवनगर (चौकी निवार/झिंझरी)* – 11 गुंडा एवं 07 निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

🔹 *थाना बड़वारा* – 04 गुंडा बदमाशों को थाना तलब कर समझाइश दी गई।

🔹 *थाना बाकल* – 06 गुंडा बदमाशों की परेड कर कड़ी हिदायत दी गई।

🔹 *थाना विजयराघवगढ़* – निगरानी बदमाशों एवं गुंडा लिस्टरों को थाने बुलाकर पूछताछ एवं जांच की गई।

🔹 *थाना रीठी* – 08 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने पर लाकर समझाइश दी गई।

🔹 *थाना स्लीमनाबाद* – 04 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई। साथ ही जेल से रिहा सुंदरम उर्फ ओमप्रकाश को थाना बुलवाकर चेक किया गया, जिसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया।

🔹 *थाना उमरिया पान* – 06 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को थाना तलब कर पूछताछ, चेकिंग एवं सख्त समझाइश दी गई।

🔹 *थाना कुठला* – 18 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर हिदायत दी गई।

🔹 *थाना ढीमरखेड़ा* – 11 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई।

🔹 *थाना कैमोर* – 11 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की घर एवं क्षेत्र में जाकर चेकिंग की गई, सभी संबंधित व्यक्ति उपस्थित पाए गए।

🔹 *थाना बरही* – 15 गुंडा बदमाश एवं 01 निगरानी बदमाश की चेकिंग की गई।

🔹 *थाना रंगनाथनगर* – 05 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई।

🔹 *थाना कोतवाली* – 40 गुंडा बदमाशों को थाने पर बुलाकर पूछताछ एवं चेकिंग की गई, साथ ही 34 निगरानी बदमाशों की भी जांच की गई।

🔹 *थाना बहोरीबंद* – 03 गुंडा बदमाशों की चेकिंग कर आवश्यक हिदायत दी गई।

🔹 *थाना ढीमरखेड़ा* – 11 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान अधिकांश गुंडा एवं निगरानी बदमाश वर्तमान में खेती-किसानी, दुकानदारी, मजदूरी, ऑटो संचालन अथवा अन्य वैध कार्यों में संलग्न पाए गए। सभी उपस्थित व्यक्तियों को अपराध से दूर रहने, शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई तथा उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की शपथ भी दिलवाई गई।

कटनी पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त परिहार ने की शासकीय योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की, की विस्तृत समीक्षा*  *संबंधित विभाग प्रमुखों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त परिहार ने की शासकीय योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की, की विस्तृत समीक्षा* *संबंधित विभाग प्रमुखों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d