• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त परिहार ने की शासकीय योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की, की विस्तृत समीक्षा* *संबंधित विभाग प्रमुखों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 15, 2025
in कटनी
0
समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त परिहार ने की शासकीय योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की, की विस्तृत समीक्षा*  *संबंधित विभाग प्रमुखों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को नगर निगम में   आयोजित समय-सीमा की बैठक में लंबित पत्रों, सी.एम. हेल्पलाइन, समग्र ई-के.वाईसी, विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं की अब तक की प्रगति की समीक्षा कर निगम अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में विगत टीएल मीटिंग में  दिये गए निर्देशों के इम्प्लीमेंट हेतु किये गए कार्यो की समीक्षा भी निगमायुक्त सुश्री परिहार ने की।

बैठक में निगमायुक्त ने निगम की विभिन्न शाखाओं से संबंधित टीएल के चिन्हित पत्रों की विस्तार से विभागवार समीक्षा करते हुए उनका प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय, सीएम मानिट की शिकायतों पर कार्यवाही करने तथा मानवाधिकार माननीय न्यायालय के लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर समय-सीमा में जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने श्रम विभाग द्वारा संचालित संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरणों के निराकरण में   गति लाने के निर्देश निगमायुक्त ने योजना प्रभारी को दिए।

*सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर गंभीरता से करें कार्यवाही*
निगमायुक्त ने बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए भवन अनुज्ञा, स्थाई अतिक्रमण, जल प्रदाय विभाग, आवारा मवेशी, पार्किंग, सीवेज सिविल एवं उद्यान की लंबित शिकायतों एवं 50 दिवस से अधिक की शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित लेवल अधिकारियों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि शिकायतों के निराकरण की वर्तमान स्थिति संतुष्टिपूर्ण नहीं है अधिकारी प्रकरणों का निराकरण में गंभीरता से करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

*शिविर लगाकर दें स्वनिधी योजना का लाभ*
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने असंतोष जाहिर करते हुए शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने हेतु सुभाष चैक, माधवनगर, दुर्गा चैक खिरहनी सहित अन्य बाजार स्थलों में   शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश एनयूएलएम सिटी मैनेजर यश रजक को दिए।

*जारी करें नोटिस*
निगमायुक्त ने फायर एनओसी सर्टिफिकेट प्राप्त कर व्यवसाय अथवा प्रतिष्ठान संचालित करने वालों की जांच हेतु विगत बैठक में दिए निर्देशों की समीक्षा के दौरान प्रभारी कार्यपालन यंत्री को नियमानुसार एनओसी नहीं लेने वालों को नोटिस जारी करने तथा अवैध मैरिज संचालन के चार प्रकरणों पर अभियोजन की कार्यवाही करने के निर्देश प्रभारी कार्यपालन यंत्री को दिए।

*दूध डेयरी संचालकों पर करे कार्यवाही*
बैठक के दौरान नगर के दूध डेयरी संचालकों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं करने पर निगमायुक्त द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी पर गहन नाराजगी व्यक्त की जाकर आवारा मवेशियों पर ठोस कार्यवाही करने, नगर में संचालित डेयरी की जानकारी देनें तथा अमीरगंज स्थित गौशाला की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

*उपयंत्री रोजाना करें फील्ड का भ्रमण*
नगर में कोई भी अवैध कॉलोनी विकसित न हो इस हेतु निगमायुक्त सुश्री परिहार ने निगम के उपयंत्रियों से उनके वार्ड में   विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर निगरानी रखने हेतु रोजाना फील्ड में भ्रमण करने तथा राजस्व अमले का सहयोग लेकर खसरा नंबर आदि की जानकारी प्राप्त कर अवैध कॉलोनाइजर पर कार्यवाही करने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए।

बैठक के दौरान निगमायुक्त नें सुगम यातायात व्यवस्था हेतु नगर के मुख्य मार्गो में बैठकर सब्जी व्यवसाय करनें वालों को प्लानिंग तैयार कर हाकर्स जोन में स्थापित करनें, निगम कर्मचारियों के लिए हेल्थ शिविर का आयोजन करने,विभिन्न योजनाओं हेतु भूमि आवंटन के प्रकरणों पर कार्यवाही करनें, विकास शुल्क हेतु शिविरों का आयोजन करने, निगम के स्कूलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ करानें, स्क्रेप वाहनों की सूची तैयार कर नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया करनें, फिश पार्लर एवं आंगनबाड़ी निर्माण हेतु टेंडर की कार्यवाही करनें, अनाधिकृत बैनर पोस्टर पर कार्यवाही करनें, आडिटोरियम में आवश्यक सुधार कार्य करानें तथा कैमरा लगाकर बुकिंग प्रक्रिया को सरल करनें सहित के.सी.एस स्कूल में निर्माणाधीन ई-लाईबे्ररी में फर्नीचार एवं अन्य व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण कराकर लाईब्रेरी प्रारंभ करानें के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, अनिल जायसवाल, समस्त उपयंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित योजना प्रभारी, विधि अधिकारी, अतिक्रमण अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक, क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
फोटो –

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नाबालिग द्वारा मोडिफाइड वाहन चलाने पर चौकी बस स्टैंड, थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*

*नाबालिग द्वारा मोडिफाइड वाहन चलाने पर चौकी बस स्टैंड, थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d