सिलौंडी: भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में सिलौंडी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष बड़े भाई डॉक्टर प्रशांत राय जी को जिला मंत्री बनाने से पूरे सिलौंडी क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
भारतीय जनता पार्टी में पिछले 20 सालों से निरंतर पार्टी की सेवा में तत्पर , दो बार सिलौंडी मंडल अध्यक्ष का दायित्व कुशलता से निर्वहन करने वाले डॉक्टर प्रशांत राय को भाजपा जिला कार्यकारणी में जिला मंत्री बनाने पर सभी कार्यकर्ता लगातार बधाई संदेश दे रहें है ।
डॉक्टर प्रशांत राय ने बताया कि भाजपा जिला कार्यकारणी में मिले दायित्व का कुशलता पूर्वक संगठन का कार्य करुंगा।
निरंतर जन सेवा ही जीवन का उद्देश्य बनाकर कार्य किया है और लगातार आम जनता और कार्यकर्ता के बीच रहकर कार्य करता रहूंगा ।


