कालापीपल(बब्लू जायसवाल) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता परिषद और व्यक्तिगत शौचालय की साफ सफाई हेतु मध्य प्रदेश शासन द्वारा शुरू की गई’वाश ऑन व्हील सेवा’अंतर्गत स्वच्छता किट का वितरण जनपद पंचायत शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एवं नगर परिषद शुजालपुर की अध्यक्ष बबीता परमार के माध्यम से वितरित किया गया,जनपद पंचायत शुजालपुर के सीईओ डी आर एस राणा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि,वॉश ऑन व्हील सेवा’ मांग एवं पूर्ति पर आधारित है ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत शौचालय की सफाई हेतु सफाई करने पर ₹50 का शुल्क निर्धारित किया गया है,वहीं सामुदायिक स्वच्छता परिसर शाला अथवा आंगनबाड़ी शौचालय की साफ सफाई के लिए 200 रुपए शुल्क शासन द्वारा निर्धारित किया गया है’वाश ऑन व्हील सुविधा’से मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कोई भी ग्रामीण इस सेवा का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकता है,जनपद पंचायत शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष सीताबाई रामचन्द्र पाटोदिया जनपद उपाध्याय प्रतिनिधि,अशोक नायक विजय बेस सहित बड़ी संख्या में जनप्प्रतिनिधि ओर जनपद स्टाफ उपस्थित रहा…!


