पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जोन 1 श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुुर्मी एवं डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना ओमती की संयुक्त टीम द्वारा 9 किलो 842 ग्राम गांजा के साथ 02 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल बघेल ने बताया कि आज दिनांक 15/4/25 के प्रातः क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुल नम्बर 3 के पास 2 लड़के बैग में गांजा लेकर डिलेवरी देने आने वाले हैं जिनमें से एक लड़का आसमानी रंग की जैकेट पहने है जो अपने पास काले रंग का बैग रखे है तथा दूसरा लड़का काले रंग की जैकेट पहने है जो अपने पास नीले रंग का बैग लिया है, दोनों युवकों के बैगों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना ओमती की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान रेल्वे पुल नम्बर 3 के पास दबिश दी गई, जहां कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिये के दोनों युवक अपनी अपनी पीठ पर बैग टांगे आते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पुल नम्बर 3 के पास चर्च की बाउण्ड्री के बाहर फुटपाथ पर पकड़ा गया, जिन्हौेंने पूछताछ पर अपने नाम क्रमशः सूरज रजक उर्फ दक्ष पिता मनोज रजक उम्र 18 वर्ष निवासी हाथीताल कालोनी एमजी स्कूल के पीछे गोरखपुर एवं लवकुश शिवहरे पिता मुन्नालाल शिवहरे उम्र 18 वर्ष निवासी फकीरचंद अखाड़े के पीछे भवन के पास थाना हनुमानताल बताये, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेही सूरज उर्फ दक्ष रजक के कब्जे में रखे नीले रंग के बैग को खोलकर देखने पर सेलो टेप से चिपके 5 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला इसी प्रकार संदेही लवकुश शिवहरे के कब्जे में रखे काले रंग के बैग को खुलवाकर देखने पर सेलो टेप के चिपके पांच पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, गांजे की तौल करने पर आरोपी सूरज उर्फ दक्ष रजक के कब्जे से मिला गांजा का वनज 4 किलो 912 ग्राम एवं आरोपी लवकुश शिवहरे के कब्जे से मिला गांजा की तौल करने पर 4 किलो 930 ग्राम होना पाया गया। इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 9 किलो 842 ग्राम गांजा कीमती लगभग 5 लाख रूपये का जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
*उल्लेखनीय भूमिका* – आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना ओमती के उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, प्रधान आरक्षक महेन्द्र शुक्ला, सुनील सिंह, आरक्षक अंकेश तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक राजेश मातरे, अजीत सिंह तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी एवं आरक्षक जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।


