कालापीपल(बब्लू जायसवाल) मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत, मध्यप्रदेश की तकनीकी सहायता से संचालित “सृजन कार्यक्रम” का 15 दिवसीय आयोजन पुलिस लाइन शाजापुर में प्रारंभ किया गया,कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार किया जा रहा है,इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को आत्मरक्षा,लैंगिक समानता, कानूनी जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, डीएसपी अजाक अजय मिश्रा,थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला,थाना प्रभारी लालघाटी अर्जुन सिंह मुजाल्दे,थाना प्रभारी अजाक रामचन्द्र नागर,थाना प्रभारी महिला थाना आशा सोलंकी, पुलिस अधिकारी -कर्मचारी एवं बालक- बालिकाए उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा कौशल,व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है,साथ ही जन साहस संस्था के संदीप अस्थाया एवं आरती सोलंकी एवं टीम द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है,शाजापुर पुलिस की यह पहल पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


