रहटगांव श्री सिध्द खेडापति हनुमान मंदिर गणेश उत्सव समिति एवं समस्त ग्राम बासियो के सहयोग से रहटगाँव के पंछी मोहल्ले में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। जिसमें श्रीमद भागवत के कथा के तृतीय दिवस की कथा में पडित सुनील शर्मा के द्वारा ध्रुव चरित्र को विस्तार से वर्णन करते हुए बताया ।
राजा उत्तानपाद के पुत्र ध्रुव की है, जिन्हें सौतेली माँ के अपमान के बाद पिता से प्रेम न मिलने पर, मात्र पाँच वर्ष की आयु में तपस्या कर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और ध्रुव तारा बनने की कहानी का वर्णन किया, जो दृढ़ संकल्प, ईश्वर में आस्था और अटूट निष्ठा का प्रतीक है, जिसके बाद उन्हें अमरत्व और आकाश में स्थायी स्थान ध्रुव तारा प्राप्त हुआ।बालक के अन्दर संस्कार बचपन में ही दिए जाने की बात कही। बालक को बचपन में संस्कारित किया जाता है तो, उसके जीवन में कभी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है ।पंडित शर्मा द्वारा कथा में शिव विवाह कथा भोले भंडारी, नंदी पर सवार होकर बारात लेकर चलने, भूत-प्रेत बाराती बनने, मैना द्वारा पार्वती को सीख देने, और त्रियुगी नारायण मंदिर में विवाह संपन्न होने का वर्णन को सुनाया, जिसमें भक्तजन ‘हर हर महादेव’, ‘बम बम भोले’ के जयकारे लगाते रहे और कथा शिव-पार्वती के प्रेम, तपस्या और लोक-लाज के मिलन को दर्शाती है। प्रतिदिन प्रातः काल भगवान का पूज्न पं. अभिषेक शर्मा पं. बालकृष्ण शमी के द्वारा कराया जा रहा। श्रीमद् भागवत आरती एवं महाप्रसाद जी का लाभ लिया।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


