पांढुर्णा/पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री भीम राव वैद्य के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिये आज ग्राम कामठी खुर्द, जूनेवानी के नदी-नालों में एवं सोनू ढाबा में दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान एक चढ़ी हुई भट्टी, 600 किलोग्राम महुआ लाहन, 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा 2.16 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा बरामद की गई। प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक श्री नरेंद्र नागेश एवं आबकारी आरक्षक श्री मुकेश राहंगडाले, श्री अनुराग गोनेकर एवं श्रीमती श्रद्धा राहंगडाले उपस्थित रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


