• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में सनसनीखेज वारदात! नदी किनारे हाथ-पैर बंधा मिला अज्ञात शव

by Manish Gautam Chiefeditor
December 14, 2025
in कटनी
0
कटनी में सनसनीखेज वारदात! नदी किनारे हाथ-पैर बंधा मिला अज्ञात शव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरा स्थित गुडेहा महानदी घाट पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिससे हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका गहराई है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर विजयराघवगढ़ थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हाथ-पैर बंधे होने के तथ्य से हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी मामलों की जांच कर रही है, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पड़ताल की जा रही है कि मृतक कहीं अन्य क्षेत्र का तो नहीं है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*💥राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा ग्राम राखीपुरैनी में जल संरक्षण की मिसाल 300 बोरी श्रमदान बंधान के साथ जनजागरूकता अभियान💥*

*💥राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा ग्राम राखीपुरैनी में जल संरक्षण की मिसाल 300 बोरी श्रमदान बंधान के साथ जनजागरूकता अभियान💥*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d