कटनी – ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य और विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत करने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
महाविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार 9 दिसंबर को नई सब्जी मंडी में हाट बाजार के उद्घाटन समारोह के दौरान जिला चिकित्सालय के सामने मतदाता जागरूकता और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर आधारित यह नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया था।
छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुये कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। जिस पर महाविद्यालय प्रबंधन व छात्रों ने कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त किया है।


