कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालपीपल जनपद के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचदेहरिया में स्थित प्रागौन एवं पावन चतुर्भुज जी महाराज के स्थल का जिला पंचायत शाजापुर उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह खेजडिया ने ग्रामवासियों के आमंत्रण पर पधारे,ग्रामवासियों,युवाओं एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्री खेजडिया ने पूरे परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया तथा आस-पास फैली
प्रागौन प्रतिमाओं एवं अवशेषों को देखकर गहरी रुचि व्यक्त की,निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से भगवान विष्णु की दशावतार शैली में निर्मित अद्भुत प्रतिमाओं के दर्शन किए और कहा कि यह धरोहर न केवल ग्राम पंचदेहरिया के लिए बल्कि सम्पूर्ण जिले एवं प्रदेश के लिए अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है,उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि यह स्थल अत्यंत महत्वपूर्ण है में शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से चर्चा करूंगा,ताकि यहां प्राप्त प्रतिमाओं का उचित संरक्षण हो, वैज्ञानिक आधार पर पुरातात्विक खुदाई करवाई जाए,प्राचीन मंदिर का जीणोंद्वार कर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा सके,उन्होंने यह भी विश्वास व्यत किया कि भगवान की कृपा और स्थानीय जनसहयोग के साथ यह स्थल शीघ्र ही धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा,
निरीक्षण के दौरान ग्राम के वरिष्ठजनों, युवा जनप्रतिनिधि
एवं अधिकारियों ने क्षेत्र के इतिहास तथा यहां से
अब तक प्राप्त हुई प्रतिमाओं की जानकारी दी,ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि समय-समय पर यहां में दुर्लभ एवं प्राचीन प्रतिमाएं मिलती रही हैं,जिनका वैज्ञानिक संरक्षण आवश्यक है,श्रीखेजडिया ने पुनःआश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से इस पवित्र धरोहर को सुरक्षित करने के लिए सभी आवश्यक कदम शीघ्र ही उठाए जाएंगे,और हमारे ग्राम पंचदेहरिया नाम पूरे विश्व में पहचाना जाएगा।


