उमरियापान:- ढीमरखेड़ा तहसील के टोला स्थित धान खरीदी केंद्र में शुरुआत से ही अव्यवस्थाएं हावी है। किसानों को सुविधाओं का अभाव है। केंद्र में गुणवत्ताविहीन धान की तौल भी खुलेआम की जा रही है, जिससे धान खरीदी की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को खरीदी केंद्र में केंद्र प्रभारी के अलावा नोडल अधिकारी और सर्वेयर पूरे अनुपस्थित रहे। जिम्मेदारों की अनुपस्थिति में केंद्र का संचालन व्यवस्थित नहीं हो सका, जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ा।केंद्र में व्यापारी और दलाल सक्रिय हैं। पहले उन्हीं की उपज की तौल कराई जा रही है जबकि किसानों की तौल नहीं हो रही।इससे किसानों में रोष व्याप्त है।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


