• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर अशीष तिवारी ने प्राकृतिक एवं जैविक हाट-बाजार का किया भव्य शुभारंभ

by Manish Gautam Chiefeditor
December 9, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर अशीष तिवारी ने प्राकृतिक एवं जैविक हाट-बाजार का किया भव्य शुभारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

किसानों में उत्साह, शहरवासियों में खुशी

कलेक्‍टर ने खरीदा रागी और हरा-धनिया, किसानों को किया ऑनलाईन पेमेंट

कटनी (09 दिसंबर) – जिला चिकित्सालय के सामने नगर निगम सब्जी मार्केट में मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जैविक और प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ किया। कलेक्‍टर ने रसायनमुक्‍त जैविक उत्‍पादों के हाट बाजार से मानव जीवन विकास समिति के स्‍टाल के विक्रेता सुखसेन सिंह से एक पैकेट रागी और ढीमरखेड़ा के सगवां के प्रगतिशील किसान हरेन्‍द्रलाल सिंह से हरा धनिया खरीदा और ऑनलाईन पेमेंट किया।

          इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर सुश्री तपस्या परिहार और जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत शर्मा, उपसंचालक कृषि डॉ. रामनाथ पटेल मौजूद रहे। इस हाट-बाजार में जिले के जैविक/प्राकृतिक खेती करने वाले किसान हर मंगलवार आकर अपने जैविक/प्राकृतिक उत्पाद का विक्रय कर सकेंगेl

जैविक और प्राकृतिक उत्पाद न केवल स्वाद बल्कि पौष्टिकता और गुणवत्ता के मामले में भी बेहतर होते हैं। कलेक्टर श्री तिवारी ने जिले में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती कर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाट बाजार शुरू करने की किसान हितैषी पहल की है। जिले के किसानों में जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति रुझान बढ़ा है।

यह निश्चित ही कटनीवासियों के लिए एक अनुपम सौगात है, जहां से वे शुद्ध, देशी और ताजी जैविक सब्जियां शहर के हृदय स्थल के बाजार से खरीद सकेंगे।

          कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिन किसानों ने प्राकृतिक एवं जैविक पद्धति से फसल या सब्जियों का उत्पादन किया है, उन्होंने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जो पूर्णतः जैविक उत्पादों से सुसज्जित थे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेती-किसानी में रसायनों का कम से कम उपयोग कर प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना, तथा स्वस्थ शरीर, स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ समाज की दिशा में लोगों को प्रेरित करना है। साथ ही इस हाट-बाजार का उद्देश्य यह भी है कि जैविक उत्पादन करने वाले किसानों को उनके उत्पादों का सही और उचित मूल्य प्राप्त हो।

इस दौरान मौजूद रहे झंडा बाजार निवासी सचिन अग्रवाल ने जैविक सब्जियों के हाट बाजार की पहल को स्वास्थ्य के नजरिए से सराहनीय कदम बताया।

यह हाट-बाजार प्रत्येक सप्ताह एक दिन मंगलवार को नगरनिगम मार्केट में लगाया जाएगा। विशेष बात यह है कि केवल वे किसान, जो प्राकृतिक व जैविक विधि से फसल उगाते हैं वही इस बाजार का हिस्सा बन सकेंगे।

          इस दौरान स्‍थानीय पार्षद अवकाश जायसवाल एवं परियोजना संचालक आत्‍मा अरूणा सेन, रजनी चौहान, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पूनम गर्ग और उन्‍नत एवं प्रगतिशील किसान गुलशन सिंह, दयाशंकर, गुडि़यापुरा गांव से सदर सिंह, चिराले से आशाबाई, बमका से राम सिंह, झिरिया से सावित्री, ममता और हथकुरी से शिवकुमारी सहित अन्‍य जैविक किसान अपने उत्‍पादों के साथ आये थे।

ये रहे उत्‍पाद

          हाट-बाजार में जैविक धान, चावल, गेंहू, कोदो, कुटकी, चिया, मक्का, रागी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, मटर, मेथी, धनिया, लौकी, सेम, प्याज, बैगन, पपीता, विभिन्न पत्तेदार सब्जियां और पारंपरिक जड़ी बूटियां उपलब्‍ध रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बाजार में पान की बिक्री ठप,किसान हुए परेशान  मंडियों में भी नहीं मिल रही कीमत,उमरियापान के पान उत्पादकों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन,राहत दिलाने की मांग

बाजार में पान की बिक्री ठप,किसान हुए परेशान मंडियों में भी नहीं मिल रही कीमत,उमरियापान के पान उत्पादकों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन,राहत दिलाने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d