• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home वायरल न्यूज

गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट के बाद भीषण आग, 23 लोगों की मौत

by Manish Gautam Chiefeditor
December 7, 2025
in वायरल न्यूज
0
गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट के बाद भीषण आग, 23 लोगों की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

धुएं में दम घुटने से गई अधिकांश की जान, जांच के आदेश

गोवा के उत्तरी इलाके अरपोरा में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। किचन में एलपीजी सिलेंडर फटने से आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में क्लब के अधिकांश कर्मचारी शामिल हैं, जिनकी जान धुएं में दम घुटने से गई।

यह हादसा अरपोरा गांव स्थित Birch by Romeo Lane नामक रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब में हुआ। शनिवार आधी रात को किचन में सिलेंडर ब्लास्ट होते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते किचन, हॉल और बेसमेंट धुएं से भर गए। उस समय क्लब में बड़ी संख्या में कर्मचारी और कुछ पर्यटक मौजूद थे।

भयानक धुएं और अंधेरे के कारण कई लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। घबराहट में कुछ लोग बेसमेंट की ओर चले गए, जहां पहले से ही जहरीला धुआं भर चुका था।

गोवा के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि इस हादसे में 20 लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई, जबकि 3 लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। मृतकों में 20 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। कई घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी सटीक संख्या प्रशासन ने अब तक स्पष्ट नहीं की है।

आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। तेज लपटों और घने धुएं के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल रहा। दमकल कर्मियों ने पूरी रात मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज, बांबोलिम भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रारंभिक जांच में फायर सेफ्टी में गंभीर लापरवाही के संकेत मिले हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि क्लब में किचन स्टाफ की संख्या अधिक थी और अधिकांश कर्मचारी वहीं फंसे रह गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

शुरुआती प्रशासनिक जांच में कई गंभीर खामियां उजागर हुई हैं—

  • पर्याप्त आपातकालीन निकास नहीं थे
  • बेसमेंट में वेंटिलेशन की भारी कमी
  • फायर फाइटिंग सिस्टम अधूरा या निष्क्रिय
  • क्लब में क्षमता से अधिक लोग मौजूद
  • फायर NOC समय पर रिन्युअल नहीं

इन लापरवाहियों ने हादसे को और अधिक घातक बना दिया।

स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से सभी नाइट क्लबों और रेस्टोरेंट का अनिवार्य फायर सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों के पास सुरक्षा मानकों की अनुमति नहीं होगी, उनके लाइसेंस तत्काल रद्द किए जाएं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एमपी बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से, परिणाम सुधारने स्कूलों को मिला टारगेट

एमपी बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से, परिणाम सुधारने स्कूलों को मिला टारगेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d