• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश दमोह

*हिंदुत्व की मुखर छवि रहे भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता ‘विक्की’ ने दिया पद से इस्तीफा, नगर राजनीति में मचा भारी भूचाल* *क्रॉस वोटिंग करने वालो पर कार्रवाई न होने और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर जताई नाराजगी*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 3, 2025
in दमोह
0
*हिंदुत्व की मुखर छवि रहे भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता ‘विक्की’ ने दिया पद से इस्तीफा, नगर राजनीति में मचा भारी भूचाल*  *क्रॉस वोटिंग करने वालो पर कार्रवाई न होने और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर जताई नाराजगी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

दमोह। नगर राजनीति में वुधवार उस समय बड़ा भूचाल आ गया, जब भाजपा के मागंज वार्ड क्रमांक 2 से निर्वाचित पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी विक्रांत गुप्ता ‘विक्की’ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हिंदुत्व की मुखर पहचान और संगठन में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाने वाले पार्षद विक्रांत का अचानक उठाया गया यह कदम भाजपा की स्थानीय राज नीति में गर्माहट पैदा कर गया है। विक्रांत गुप्ता ने जिला कलेक्टर को सौंपे त्यागपत्र में लिखा “मैं अपने वार्डवासियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अपने पार्षद पद से त्यागपत्र देता हूँ। अपने निजी अधिकारों का उपयोग करते हुए विभिन्न कारणों से यह त्यागपत्र दे रहा हूँ। आशा है कि आप मेरी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए मेरे इस्तीफे को स्वीकार करेंगे।”

त्यागपत्र में ‘विभिन्न कारणों’ का उल्लेख किया गया है, लेकिन स्पष्ट कारण दर्ज नहीं है। हालांकि राजनीतिक हलकों में इससे जुड़े कई सवाल और अटकलें तेजी से तैरने लगी हैं। खबरों के अनुसार, पार्षद गुप्ता ने अपने मीडिया से चर्चा में बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में 6 पार्षदों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग के बावजूद पार्टी ने आज तक कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि “क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई।” “चिंतन बैठक तक आयोजित नहीं की गई।”
यह स्थिति उन्हें अंदर ही अंदर विचलित करती रही।
पूर्व मंत्री के पुत्र पर भी लगाए गंभीर आरोप
विक्रांत गुप्ता का कहना है कि नगर पालिका चुनाव के दौरान पूर्व वित्त मंत्री तथा वर्तमान विधायक जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने नई पार्टी टीएसएम बनाकर चुनाव लड़ा था और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया था। इसके बावजूद सिद्धार्थ मलैया आज भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों और निर्णयों में सक्रिय बने हुए हैं।
पार्टी से नाराज, संपर्क करने पर नहीं मिली प्रतिक्रिया
इस्तीफा सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह कदम व्यक्तिगत कारणों के चलते उठाया गया या फिर संगठनात्मक असंतोष इसकी मुख्य वजह है?
विक्रांत गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। उनकी ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।
नगर राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है इस्तीफा विक्रांत गुप्ता नगर में हिंदुत्व के मजबूत चेहरों में से एक रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा भाजपा के स्थानीय ढांचे में असंतोष और अंदरूनी खींचतान को उजागर करता नजर आ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो आने वाले दिनों में यह इस्तीफा भाजपा की स्थानीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है। नगर में इस समय यही चर्चा जोर पर है क्या विक्रांत गुप्ता का यह कदम भविष्य के किसी बड़े राजनीतिक संकेत की ओर इशारा है, या फिर यह केवल संगठनात्मक निराशा का परिणाम? फिलहाल, दमोह की नगर राजनीति में इस इस्तीफे ने हलचल तेज कर दी है और इसके दूरगामी राजनीतिक प्रभावों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रीठी में परिवार-नियोजन शिविर में भारी लापरवाही, महिलाओं की ज़िंदगी दांव पर! इंजेक्शन लगा के ऐसे ही छोड़ दिया,,,

रीठी में परिवार-नियोजन शिविर में भारी लापरवाही, महिलाओं की ज़िंदगी दांव पर! इंजेक्शन लगा के ऐसे ही छोड़ दिया,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d