छिन्दवाड़ा/03 दिसंबर 2025/कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में प्राचार्य श्री महेश कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया।
राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक व कार्यक्रम प्रभारी श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय से दिव्यांग छात्र आयुष ढोके, अनुराग कहार, अमित उइके, अंश थवरे का प्रार्थना सभा में तिलक लगाकर सम्मान किया गया और प्राचार्य द्वारा छात्रों को टी-शर्ट भेंट की गई। इस अवसर पर श्री मालवीय ने कहा कि दिव्यांगता कोई दोष नही है, यह उतने ही प्यार व सम्मान के हकदार है जितने की सामान्य बच्चे । इस अवसर पर प्राचार्य श्री रघुवंशी ने सभी छात्रों से अपील की कि इन छात्रों को हमेशा साथ व सहयोग देकर पहले स्थान पर लाएं, जिससे हम समाज में मानवीयता के उच्च मापदंड स्थापित कर सकें। इस अवसर श्री अनिल तागड़े, श्री गोविंद सिंह महड़ोले, श्री पवन सिंह रघुवंशी, सुश्री सपना पाटिल, सुश्री वैदेही साहू, श्रीमती स्वाति जैन, श्री शिवम साहू, श्री रघुनाथ वर्मा, श्री रामसिंह पंचेश्वर, श्रीमती नीता भलावी, श्री दौलत वर्मा, श्रीमती ललिता डेहरिया, श्रीमती किरण वर्मा, श्रीमती प्रार्थना जमहोरे, श्रीमती माधुरी वर्मा, श्रीमती वैष्णवी चौहान, श्रीमती काजल माहोरे, श्रीमती मिताली रघुवंशी, श्री सूरज साहू, श्री दिनेश उमरेठ, श्री रफीक अंसारी आदि उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


