छिन्दवाड़ा/03 दिसंबर 2025/ शासकीय महविद्यालय तामिया में विगत दिवस रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के तत्वाधान में “विश्व एड्स दिवस” पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया से आये हुए काउंसलर श्रीमती आम्रपाली नांदेकर एवं श्री मनोज उईके ने विद्यार्थियों को एड्स के कारण एवं बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की । श्रीमती नांदेकर ने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 1988 में पहली बार इसकी शुरुआत की गई थी और तब से यह सरकारों, समुदायों और व्यक्तियों के लिए इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का एक मंच बन गया है। इस वर्ष का विषय है “विघटन पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना”।
महविद्यालय प्राचार्य श्री विजय सिंह सिरसाम ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। विज़ुअल एड्स आर्टिस्ट्स कॉकसएग्जिट डिस्क्लेमर ने एड्स से पीड़ित लोगों और उनकी देखभाल करने वालों के प्रति करुणा प्रदर्शित करने के लिये एक दृश्य प्रतीक बनाने के लिये रेड रिबन प्रोजेक्ट की शुरुआत की। यह लाल रिबन एड्स जागरूकता का अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक बन गया। स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं की जाँच एवं उपचार के लिये स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ डॉ.निर्भय सिंह डोडवे, श्री शैलेष मिश्रा एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


