छिन्दवाड़ा/03 दिसंबर 2025/ राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार एवं म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड-मोहखेड़ के सेक्टर-1 के ग्राम-देवगढ़ में नवांकुर संस्था-सेतु वेलफेयर फाउडेंशन सोसायटी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति-देवगढ़ में जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी-बंधान किया गया।
जल संचय के इस अभियान में जनपद अध्यक्ष श्री कृष्णा डिगरसे, श्री लालसिंह बट्टी, श्री नारायण पाठे, श्री भगवानदास घागरे, सुश्री मंजू भादे, श्री सुंदर पवार, सरपंच श्री रामदास डिगरसे, श्री नरेन्द्र बुवाड़े सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्री अशोक साहू, श्री मनोज चौरिया, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री विनोद वस्त्राणें, श्री चेतन चौधरी के संयोजन से बोरी बंधान का कार्य सम्पन्न हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता श्री ऋषि कुमार सोनी ने बताया कि हमें पानी बचाने के लिए अधिक से अधिक बोरी बंधान करना है, बोरी-बंधान से आसपास के किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। साथ ही जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ेगा। इसके साथ ही वन के जीव-जंतुओं, पशु-पक्षियों को पीने का पानी ग्रीष्मकाल तक उपलब्ध हो पाएगा।
विकासखंड समन्वयक श्री भवानी प्रसाद कुमरे ने प्रस्फुटन समिति के कार्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। जल संचय अभियान के बारे में समिति को जन सहभागिता एवं सक्रियता से कार्य करने और चिन्हित स्थानों पर श्रमदान कार्यक्रम करने के उद्देश्य से लोगों को अवगत कराया। साथ ही बोरी-बंधान निर्माण के लिए अन्य स्थानों का चयन करने के लिए प्रेरित किया। मेंटर्स श्री कैलाश सोनेवार, श्री राजेश धारे, श्री मदन चौधरी, श्री दिनेश नारेकर का सराहनीय योगदान रहा। इसके बाद जल संचय अभियान के श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत बोरी-बंधान किया गया। नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री विनोद वस्त्राणें, श्री चेतन चौधरी द्वारा समिति सदस्यों से कहा गया कि जल संरक्षण के लिए बोरी- बंधान किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति सदस्यगणों, सीएमसीएलडीपी के छात्र सागर व पंकज गाडरे सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


