छिन्दवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायन के परीक्षा परिणाम में वृद्धि के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल के मार्गदर्शन में सतत निरीक्षण एवं परीक्षा उन्नयन के प्रयास के अंतर्गत आज सहायक संचालक शिक्षा श्री पी.एल.मेश्राम ने छिंदवाड़ा व चौरई विकासखंड की विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया।
सहायक संचालक शिक्षा श्री मेश्राम ने सर्वप्रथम शासकीय हाई स्कूल पिंडरई कला का निरीक्षण कर शिक्षकों को प्रत्येक विषय पर गृह कार्य देकर उसे चेक करने के निर्देश दिए। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं साइंस, कक्षा 12वीं आर्ट्स के विद्यार्थियों से कक्षाओं में संवाद किया और विषय वस्तु के प्रश्नों को पूछा और छात्रों व शिक्षकों को परीक्षा उपयोगी तैयारी कराने का निर्देश दिये। इसके बाद प्रायोगिक लैब व लाइब्रेरी का का अवलोकन किया। सांसद खेल महोत्सव 2025 के खेल स्थल पर जाकर कबड्डी के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इसके बाद उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टॉप, पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद का निरीक्षण किया जहां छात्रों व शिक्षकों को शिक्षण में परीक्षोपयोगी विषयवस्तु को शामिल कर परीक्षा तैयारी के निर्देश दिए। एसआईआर में संलग्न शिक्षकों को कार्य पूर्ण के बाद मूल दायित्व में उपस्थित होने के निर्देश दिये। साथ ही शासकीय बालक उमावि चाँद में प्रार्थना सभा में छात्रों को संबोधित कर सभी को प्रेरित किया कि उनके माता पिता स्कूल जरूर आयें और शिक्षकों से प्रगति की चर्चा कर सुधार के प्रयास किये जायें। विद्यालय स्टाफ की मीटिंग लेकर सबको छात्र हित में कार्य करने के निर्देश दिए व विद्यालय में स्वच्छता एवं पौधारोपण की प्रशंसा की । इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री महेश कुमार रघुवंशी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


