छिंदवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता आयु वर्ग 17 (बालक) के दूसरे दिन आज कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल के मार्गदर्शन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रताप सिंह इवनाती की उपस्थिति में 03 मैदानों – इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान छिंदवाड़ा, पी.जी. कॉलेज क्रिकेट मैदान एवं डेनियलसन हिंदी मीडियम स्कूल लाल ग्राउंड मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 10 संभाग के 160 खिलाड़ी सहभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता जिले के तीन मैदानों पर आयोजित की जा रही है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रताप सिंह इवनाती ने बताया कि आज दूसरे दिन का पहला मैच लाल ग्राउंड में रीवा और इंदौर के बीच खेला गया, जिसमें 66 रन से विजेता इंदौर रहा। इसमें मैन ऑफ़ द मैच श्री जय जगरात को 18 रन 3 विकेट के लिये दिया गया । दूसरा मैच नर्मदापुरम और रीवा के बीच खेला गया, जिसमें 70 रन से विजेता रीवा संभाग रहा। मैन ऑफ द मैच श्री सजीत पांडे को 65 रन 29 बॉल के लिए दिया गया । तीसरा मैच सागर और जनजाति कार्य विभाग के बीच खेला गया, जिसमें 125 रन से विजेता सागर रहा ।
पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में पहला मैच ग्वालियर और भोपाल के बीच खेला गया, जिसमें 33 रन से विजेता ग्वालियर संभाग रहा। इसमें मैन ऑफ़ द मैच श्री कृष्ण सिंह रघुवंशी को चार विकेट 31 रन के लिए दिया गया। दूसरा मैच इंदौर और ग्वालियर के बीच खेला गया, जिसमें विजेता इंदौर संभाग पांच विकेट से रहा। इसमें मैन ऑफ मैच श्री स्वास्तिक द्विवेदी को 64 रन के लिए दिया गया । इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में पहला मैच जबलपुर और सागर के बीच खेला गया, जिसमें विजेता जबलपुर संभाग 7 विकेट से रहा। इसमें मैन ऑफ द मैच श्री अभिनव विश्वकर्मा को 74 रन के लिए दिया गया । दूसरा मैच जबलपुर और शहडोल के बीच खेला गया, जिसमें विजेता शहडोल संभाग 6 विकेट से रहा। इसमें मैन ऑफ द मैच श्री सुशांत तिवारी को 58 रन के लिए दिया गया । प्रतियोगिता में सहयोग संचालनालय भोपाल से उपस्थित ऑफिशियल्स एवं छिंदवाड़ा जिले के व्यायाम शिक्षकों द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री दिलीप कुमार ढोके, श्री सी.के.खादीकर, श्री सुनील नासेरी, श्री एम.पी. चौरिया, श्री रविन्द्रसिंह ठाकुर, श्री मुकेश माथरे, श्री राजेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 9.00 बजे से मैच तीनों ग्राउंड में अनुसूचित जनजाति विभाग वर्सेस जबलपुर, रीवा वर्सेस, ग्वालियर व सागर वर्सेस, उज्जैन व इंदौर वर्सेस, भोपाल व ग्वालियर वर्सेस, नर्मदापुरम व शहडोल वर्सेस, सागर के मध्य खेला जायेगा। जिसमें कि एक दिन में 6 मैच खेले जाएगें।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


