कटनी। नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति शंकर विश्वकर्मा एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा की माताश्री श्रीमति कलावती विश्वकर्मा का आज नागपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
परिजनों के अनुसार, दिवंगत की पार्थिव देह देर रात कटनी लाई जाएगी। मंगलवार को प्रातः 11 बजे उनके निज निवास जालपा वार्ड, गौतम मुहल्ला से अंतिम यात्रा निकलेगी, जो नदीपार मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
माताश्री के निधन पर भाजपा जनों, जनप्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए विश्वकर्मा परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है


