निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने समीक्षा बैठक के दौरान नगर में संचालित वैध एवं अवैध मैरिज गार्डन की जानकारी चाहे जाने पर प्रभारी कार्यपालन यंत्री द्वारा बताया गया कि कुल 23 मैरिज गार्डन नगर में संचालित है जिसमें 14 द्वारा अनुमति प्राप्त की गई है तथा 9 मैरिज गार्डन के संचालकों द्वारा बिना अनुमति मैरिज गार्डन का संचालन किया जा रहा है। जिसपर निगमायुक्त द्वारा अवैध रूप से संचालित मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान फिश पार्लर हेतु दो स्थलों का चयन करने , प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रेम नगर में चल रहे विद्युतीकरण कार्य में गति लाने, अतिक्रमण अभियान निरंतर चलाकर मुख्य मार्गो में अतिक्रमण हटाने, सेप्टिक टैंकों की सफाई किये जाने हेतु आवेदन की प्रक्रिया का प्रचार -प्रसार करने के साथ ही आवारा मवेशियों पर कार्यवाही करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।


