एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री हेमकरण धुर्वे ने 25 नवंबर 2025 तक शत-प्रतिशत एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य पूरा करने वाले 51 बीएलओ में से 15 बीएलओ का चयन लॉटरी के माध्यम से किया। इनके साथ 2 पटवारियों को भी सफारी भ्रमण के लिए चुना गया। चयनित व्यक्तियों को परिवार सहित विशेष वाहन से मुकुंदपुर सफारी के लिए रवाना किया गया जिसमें मैहर में एक रात विश्राम और माँ शारदा देवी के दर्शन भी शामिल थे।चयनित बीएलओ और पटवारियों के नामसरजू वर्मा (मतदान केंद्र 20, हिरींपठार)अंजना सरवे (मतदान केंद्र 62, बोरपानी)सुगरलाल वेलवंशी (मतदान केंद्र 97, पिपरियाकला)भावना सरोदकर (मतदान केंद्र 104, सालेबरू)रमेश उइके (मतदान केंद्र 110, विखला)अशोक अहरवार (मतदान केंद्र 133, बढसलैया)श्रीराम डेहरिया (मतदान केंद्र 164, करहैया)जयकुमारी सूर्यवंशी (मतदान केंद्र 195, जिल्हेरी)विजय वानखेडे (मतदान केंद्र 240, बंदौरी)मनसा इनवाती (मतदान केंद्र 253, बांदरा)देवीलाल डेहरिया (मतदान केंद्र 254, बान्द्राढाना)अम्बादास विहारे (मतदान केंद्र 275, खैरीहमीरा)सुरेश कुमार वर्मा (मतदान केंद्र 300, पुतर्रा)तिलकसिंग पंद्राम (मतदान केंद्र 319, सालीवाडाशारदा)सुनील वर्मा (मतदान केंद्र 331, चारगांव)पटवारी राजकुमार मरकामपटवारी रोशनी चौरेएसआईआर अभियान और प्रोत्साहनमतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत यह प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध और परिष्कृत करने के लिए की जा रही है। इस कार्य में उत्कृष्टता दिखाने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित करने के लिए यह सफारी भ्रमण दिया गया है। इस अभियान में चुनौतीपूर्ण कार्य को समय से पूर्व पूरा करने पर यह पुरस्कार स्वरूप पुरस्कृत किया जाता है। विजेताओं को एसडीएम हेमकरण धुर्वे, तहसीलदार और अन्य अधिकारीगण की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस पहल से बीएलओ के कार्य में उत्साह एवं कार्यक्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण योजनाबद्ध और निष्पक्ष रूप से पूरा हो सके। मुकुंदपुर वाईट टाइगर सफारी क्षेत्र मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध सफेद बाघ संरक्षण क्षेत्र है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


