107 गांवों की नल-जल योजना का निरीक्षण, कलेक्टर ने रोपा पौधा, दिए सख्त निर्देश
कटनी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शनिवार को विकासखंड बड़वारा के ग्रामों का औचक भ्रमण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य ,बिजौरी में जल प्रदाय योजना, आंगनवाड़ी केन्द्र, और निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य सहित विलायतकला उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया।



