रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम// डॉ. बी आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू, इंदौर के सप्तम दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल, मध्यप्रदेश माननीय मंगूभाई पटेल जी और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार श्रीमति सावित्री ठाकुर द्वारा नर्मदापुरम की सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार सीमा कैथवास को Doctor of philosophy की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मप्र शासन नागर सिंह चौहान, महू विधायक ऊषा ठाकुर, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, सारस्वत अतिथि डॉ. रविंद्र कान्हेरे अध्यक्ष शुल्क विनियामक समिति भोपाल, कुलगुरु डॉ. रामदास आत्राम, कुलसचिव डॉ. अजय वर्मा, प्रो. डीके वर्मा, डॉ मनीषा सक्सेना, डॉ. मंडलोई, डॉ. दीपक कारभारी, डॉ कौशलेंद्र वर्मा, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो.नमिता टोप्पो, डॉ. संगीता मसाने, इत्यादि ने इस उपलब्धि पर आशीर्वाद प्रदान किया। इस उपलब्धि पर सीमा कैथवास ने प्रफुल्लित होकर कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर डॉ बी आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के कुलाधिपति एवं माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल जी सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा मुझे अपने कर कमलों से जो डॉक्टर ऑफ फिलॉसफ़ी की उपाधि प्रदान की गई, यह मेरे जीवन का ऐतिहासिक पल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं
शोध निदेशक प्रो. डी के वर्मा सर को मानती हूँ जिनके निर्देशन में मेंने शोध कार्य किया। इस उपलब्धि पर मैं पूरे विश्वविद्यालय परिवार का भी आभार व्यक्त करती हूं। यह देश का सामाजिक शोध का एक बड़ा संस्थान है, जो हमारे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी है। अवगत हो की शोधार्थी सीमा कैथवास द्वारा “अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की सामाजिक न्याय में भूमिका एवं प्रभाव का अध्ययन” विषय पर शोध कार्य किया हैं।
सीमा कैथवास को पीएचडी की उपाधि मिलने पर घर पर जश्न का माहौल है बिटिया ने बड़ी मेहनत से कई उपलब्धि हासिल की है। डॉ. सीमा ने उपाधि को अपने घर पर पिता द्वारका प्रसाद कैथवास जी के हाथों से मां स्वर्गीय शांति कैथवास के चित्र के समक्ष मां को समर्पित कर खुशी का इजहार किया। अपनी इस उपलब्धि को पिता और माता के आशीर्वाद का प्रतिफल बताया । पिता श्री द्वारका प्रसाद कैथवास केंद्रीय संस्थान सीपीई इटारसी से डिफेंस फायर सर्विस (DFS) रिटायर्ड है। इस उपलब्धि पर नर्मदापुरम जिले से भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, इटारसी पार्षद दिलीप गोस्वामी जी एवं शुभचिंतकों, पत्रकारों, सामाजिक बंधुओ सहित परिजनों ने भी बधाइयां दी हैं।


