सैल्यूट जवान को देखिए VIDEO
बड़ा हादसा टला, दो पुलिस जवान बने 43 यात्रियों की जान के रक्षक
एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब अचानक एक यात्री बस में आग लग गई। बस में सवार 43 यात्रियों की जान उस समय मुश्किल में पड़ गई, लेकिन मौके पर तैनात दो यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कानपुर में मंगलवार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिस जवान बिना देरी किए जलती हुई बस के भीतर घुस गए और एक-एक कर सभी यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाला। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, लेकिन तब तक सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका था।
इस साहसिक कार्य में दोनों पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने मानवता की मिसाल पेश कर 43 जिंदगियों को बचा लिया। उनकी इस बहादुरी की स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।
पुलिस विभाग ने दोनों जवानों के अदम्य साहस को सलाम करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा भी की है।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि यूपी पुलिस के जवान केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि सच्चा हीरोइज़्म निभाते हैं। वायरल वीडियो पर अधारित


