जिस्मफरोसी का धंधा, मकान मालिक अरेस्ट*
*एसपी अजय पांडे के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*
कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव में गुरुवार सुबह पुलिस ने एक तीन मंजिला मकान पर रेड कर संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान दो युवक और दो
युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक नागपुर रोड स्थित कृष्णा मंदिर के पास
अनिल कुमार द्विवेदी के मकान में यात्री निवास की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने एसपी
4 नवम्बर को हुई थी शिकायत, फिर भी नही हुई कार्यवाही कोतवाली टीआई ने नहीं उठाया फोन, एसपी ने लिया संज्ञान
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिकायत देने के बाद भी टीआई स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया था, जिसके चलते आवासीय क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां बढ़ती जा रही थीं। ऐसे में आज सुबह जब पुलिस अधीक्षक अजय पांडे से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लिया गया और कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ऐसा पहली बार नही है जब कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा फोन नहीं उठाया गया है, अक्सर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है।
इस मामले में जहां चंदनगांव निवासी लोगों की सूझबूझ दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल 4 नवम्बर को इस सबंध में 1 दर्जन से अधिक लोगों ने एसपी के नाम शिकायत कर देह व्यापार बंद करवाने की मांग की थी। जबकि कोतवाली टीआई द्वारा इस सबंध में शिकायत करने के लिए फोन पर संपर्क किया गया था। लेकिन हमेशा की तरह कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा फोन नहीं उठाया गया। ऐसे में अनिल कुमार द्विवेदी के हौसले बुलंद हो गए, और वह लगातार अनैतिक गतिविधि संचालित करने लगा।
कार्यालय में की थी। शिकायत के बाद एसपी अजय पांडे द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रेड के दौरान पुलिस ने मकान मालिक अनिल कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है और प्रकरण की आगे जांच की जा रही है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


