कटनी। JPV DAV पब्लिक स्कूल, कटनी में 29 नवंबर को एक भव्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘अभिव्यंजना – We Manifest Tomorrow’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूल परिसर में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, जिज्ञासा और नवाचार क्षमता को बढ़ावा देना है। आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान मेला, सामाजिक विज्ञान, कला (Art), हिंदी, संस्कृत, फूड ड्रिंक स्टॉल और फन डे गतिविधियाँ प्रस्तुत की जाएंगी।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को नई सोच, नए प्रयोग और जीवन के नए नजरिए से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों को इस आयोजन में उपस्थित रहने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ रचनात्मक सोच भी विकसित होती है।


