जे पी वी डी ए वी विद्यालय के कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों ने मुकुंदपुर चिड़ियाघर का अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक शैक्षिक भ्रमण किया। कक्षा तीसरी के विद्यार्थी 24 नवंबर 2025 को प्रातः 8.30 पर विद्यालय की बसों द्वारा मुकुंदपुर के लिए प्रस्थान हुए। इस यात्रा में कक्षा तीसरी के लिए उनके साथ विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मणि निगम, सुश्री प्रांशुल जैन तथा सु श्री रूपाली शुक्ला का तथा कक्षा चौथी के लिए शिक्षिका श्रीमती विभा पाठक , सुश्री शुभांशी शुक्ला एवं सुश्री ऋचा दुबे का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
कक्षा चौथी के विद्यार्थी 25 नवंबर 2025 को मुकुंदपुर पहुँचे। इस भ्रमण की अध्यक्षता मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस. के. सिन्हा जी द्वारा की गई।
मुकुंदपुर चिड़ियाघर में विद्यार्थियों ने विभिन्न दुर्लभ एवं आकर्षक प्राणियों—टाइगर, चीता, भालू, बारहसिंगा आदि को निकट से देखा। तितली पार्क में विभिन्न रंग-बिरंगी तितलियों एवं पुष्पों की सुंदरता ने बच्चों को अत्यंत प्रभावित किया। पंछी पार्क में विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के पक्षियों एवं बत्तखों का अवलोकन किया। वन भ्रमण के दौरान प्रकृति, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के बारे में बच्चों ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के बाद विद्यार्थियों ने बसों से ही सफेद बाघ व अन्य वन्य जीवों का अवलोकन किया, जो इस भ्रमण का मुख्य आकर्षण रहा।
प्राचार्य महोदय श्री एस. के. सिन्हा जी ने विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए इस भ्रमण को सार्थक बताया तथा सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
भ्रमण उपरांत कक्षा तीसरी के सभी विद्यार्थी दिनांक 24.11.2025 को तथा कक्षा चौथी के विद्यार्थी दिनांक 25.11.2025 को सायं 7 बजे वापस कटनी पहुंचे ,
प्रकृति के सुंदर सौंदर्य, जीव-जंतुओं के रोचक संसार एवं वन्य वातावरण के अवलोकन ने इस शैक्षिक भ्रमण को अविस्मरणीय बना दिया।


