• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम का अतिक्रमण अमला हुआ सक्रिय, तीन स्थलों पर की गई कार्यवाही

अल्फर्टगंज के सार्वजनिक मार्ग में अतिक्रमण कर संचालित हो रहे कबाड़ व्यवसाय को कराया गया खाली सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर कबाड़ व्यवसाय करने पर दो लोगों पर की गई जुर्माने की कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
November 26, 2025
in कटनी
0
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम का अतिक्रमण अमला हुआ सक्रिय, तीन स्थलों पर की गई कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (26 नवंबर) – नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा मार्गों पर अवैध अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन द्वारा बुधवार को सुभाष चैक स्थित अल्फर्टगंज में जहां लंबे समय से सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कबाड़ सामग्री फैलाकर आवागमन में व्यवधान उत्पन्न कर रहे कबाड़ व्यवसायी के विरुद्ध कार्रवाई कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं नगर के दो अलग अलग स्थलों पर सार्वजनिक मार्गो में कबाड़ सामग्री रखकर आवागमन बाधित करते हुए व्यवसाय करते पाए जानें पर जुर्माने की कार्यवाही भी की गई।

निगमायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान

नगर निगम सीमांतर्गत मुख्य बाजार क्षेत्र सुभाष चौक स्थित अल्फर्टगंज बस्ती के मार्ग में अवैध रूप से अतिक्रमण कर आवागमन एवं सफाई व्यवस्था को प्रभावित कर कबाड़ का व्यवसाय करने की शिकायत पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा त्वरित संज्ञान में लिया गया। तथा नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से गंभीरता से लेते हुए निगम के कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह एवं अतिक्रमण शाखा को ऐसी शिकायतों  के संबंध आवश्यक कार्यवाही करते हुए, कृत कार्यवाही से अवगत कराने निर्देश दिए गए।

नोटिस जारी कर की गई कार्यवाही

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश के अनुपालन में निगम के कार्यपालन यंत्री द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 322  का स्पष्ट रूप से उल्लंघन पाए जानें पर अनाधिकृत रूप से कबाड़ का व्यवसाय करनें वाले श्री अब्दुल सत्तार मौहम्मद हुसैन को नोटिस जारी कर तीन दिवस में अनाधिकृत अतिक्रमण हटाने हेतु सूचित किया गया था। निर्धारित समयावधि बीतने पर बुधवार को निगम के अधिकारियों एवं अतिक्रमण दल द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही संपादित करने हेतु अल्फर्टगंज पहुंचने पर संबंधित कबाड़ व्यवसाई द्वारा समय की मांग की जाकर स्वयं से ही कबाड़़ सामग्री हटाकर मार्ग को खाली करनें की कार्यवाही की गई। इस दौरान निगम अधिकारियों की भी मौके पर मौजूदगी रही।

बरगवां एवं बस स्टैंड में हुई चालानी कार्यवाही

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर अतिक्रमण टीम द्वारा नागरिकों की सुगम आवागमन व्यवस्था के मद्देनजर बरगवा में भी कार्यवाही की गई। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान बरगवां मुख्य मार्ग में कबाड़ व्यवसायी सादिक खान द्वारा सार्वजनिक मार्ग में कबाड़ सामग्री रखकर आवागमन बाधित करते पाए जानें पर उनके ऊपर एक हजार रूपये का जुर्माना किया गया। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में बस स्टेंड में निरीक्षण के दौरान कबाड़ व्यवसायी श्री संतोष सोनी द्वारा भी कबाड़ सामग्री दुकान की निर्धारित सीमा के बाहर रखकर सार्वजनिक मार्ग बाघित करनें पर एक हजार रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान कबाड़ व्यवसायियों को दुकान की निर्धारित सीमा के अंदर सामग्री रखकर व्यवसाय करने की सख्त हिदायत दी गई।

आवागमन हुआ सुचारू

निगम प्रशासन की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था सुचारू हुई है, तथा नागरिकों को काफी राहत मिली है। कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर अतिक्रमण विभाग द्वारा रोजाना नगर भ्रमण कर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा सार्वजनिक मार्ग की आवागमन व्यवस्था बाधित करनें वाले कबाड़ व्यवसाईयों को भी चिन्हित किया जाकर नोटिस भेजे भेजे जा चुके है जिनपर भी शीघ्रता से कार्यवाही की जाएगी। इस संपूर्ण कार्यवाही के दौरान कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित अतिक्रमण दल के अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 4 वेयरहाउसों में छापा, 8,670 क्विंटल धान जब्त  समर्थन मूल्य से पहले धान माफिया पर बड़ी कार्रवाई, कटनी में 21,675 बोरियों का खुलासा

धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 4 वेयरहाउसों में छापा, 8,670 क्विंटल धान जब्त समर्थन मूल्य से पहले धान माफिया पर बड़ी कार्रवाई, कटनी में 21,675 बोरियों का खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d