• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 4 वेयरहाउसों में छापा, 8,670 क्विंटल धान जब्त समर्थन मूल्य से पहले धान माफिया पर बड़ी कार्रवाई, कटनी में 21,675 बोरियों का खुलासा

by Manish Gautam Chiefeditor
November 26, 2025
in कटनी
0
धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 4 वेयरहाउसों में छापा, 8,670 क्विंटल धान जब्त  समर्थन मूल्य से पहले धान माफिया पर बड़ी कार्रवाई, कटनी में 21,675 बोरियों का खुलासा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त, जांच का सिलसिला जारी, रखी जा रही पैनी नजर*

*राजस्व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल ने की जांच*

*4 वेयरहाउस में भंडारित कृषि उपज का किया गया औचक निरीक्षण*

*भौतिक सत्यापन में 21 हजार 675 बोरियों में मिली 8 हजार 670 क्विंटल धान*

कटनी (26 नवंबर)- समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से धान का भंडारण व परिवहन करने वाले व्‍यक्तियों, दलालों, व्‍यापारियों और बिचौलियों की आकस्मिक जांच का सिलसिला निरंतर जारी है। इससे अवैध रूप से धान के जमाखोरों व व्‍यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने ऐसे जमाखोरों के कुत्सित मंसूबों पर सख्‍त नजर रखने राजस्‍व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी का संयुक्‍त जांच दल गठित किया है। जो हर संदिग्‍ध गतिविधि पर नजर रख रहा है। कलेक्‍टर के सख्‍त निर्देश हैं कि नियम विरूद्ध गतिविधियों में संलिप्‍त पाये जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय।

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश के पालन में बुधवार को संयुक्‍त जांच दल ने 4 वेयरहाऊसों में भंडारित कृषि उपज का भौतिक सत्‍यापन करने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो वेयरहाऊसों के भौतिक सत्‍यापन में 21 हजार 675 बोरियों में 8 हजार 670 क्विंटल धान पाई गई। जिसमें भौतिक सत्‍यापन के दौरान जांच में के.जी. चौदहा वेयरहाऊस एण्‍ड एग्रो सर्विसेज में 18 हजार 268 बोरियों में 7 हजार 302 क्विंटल धान और मधुर नीलकण्‍ठेश्‍वर वेयरहाऊस में 3 हजार 407 बोरियों में 1 हजार 362 क्विंटल धान भंडारित होना पाई गई।

इसके अलावा दो अन्‍य वेयरहाऊसों क्रमश: सांवरिया वेयरहाऊस और श्रीजी वेयरहाऊस भी जांच दल पहुंचा इन दोनों वेयरहाऊसों में धान भंडारित नहीं पाई गई।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में वर्णित प्रावधान अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जांच दल में खाद्य विभाग से कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञदत्‍त त्रिपाठी, प्रियंका सोनी, रवीन्‍द्र पटेल और कृषि उपज मंडी के सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी मंडी निरीक्षक सी एस मरावी सहायक उपनिरीक्षक विकास नारायण मिश्रा व सहायक उप‍ निरीक्षक श्री लक्ष्‍मीकांत शामिल रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर संचालित छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गई*  *जांच में 4 वाहनों से लिया गया 8800 रूपये का जुर्माना*

*परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर संचालित छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गई* *जांच में 4 वाहनों से लिया गया 8800 रूपये का जुर्माना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d