तीन माह के वेतन एवं SIR (निर्वाचन) कार्य में दबाव के कारण रोजगार सहायक द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त करने को लेकर आज ग्राम रोजगार सहायक और सचिव कर्मचारी संघ ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी को ज्ञापन सोपा
ज्ञापन मैं बताया गया की
जनपद पंचायत ढीमरखेडा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर में पदस्थ रोजगार सहायक रूपेन्द्र बड़कड़े ने25/11/2025 को अपने ही घर के पास फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। विगत 03 माह से रोजगार सहायकों का मानदेय प्राप्त नहीं हो रहा सुबह से शाम तक SIR (निर्वाचन) के कार्य में उक्त रोजगार सहायक संलग्न था। साथ ही दशरमन पंचायत का भी GRS का अतिरिक्त प्रभार इनके पास था। पंचायत के समग्र EKYC Job Card EKYC तथा अन्य पंचायत के कार्य संधारित करते थे। 03 माह से वेतन न मिलने के कारण अपने पिता जी का इलाज नहीं करवा पा रहे थे लगातार उधारी लेकर कर्ज से सिर तक खूब चुके थे। अंततः कुण्ठित होकर 25/11/2025 को फांसी लगाकर अपनी जान गवां दी।
वही ग्राम रोजगार सहायक संगठन कटनी रोजगार सहायक के परिवार को शासन से आर्थिक मदद दिलवाने व उनके परिवार में अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने के साथ-साथ सभी रोजगार सहायकों का लंबित वेतन भुगतान करवाने की मांग की गई l ताकि भविष्य में पुनः इस तरह की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
हरिशंकर बेन


