छिन्दवाड़ा/25 नवंबर 2025/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में बंकिम चन्द्र चटोपाध्याय द्वारा रचित आनंद मठ से लिए गए वन्दे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गीत गायन जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री भारत घई के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। साथ ही प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समगठन मंत्री श्री सत्यम मणिकपुरी, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राध्यापक श्री डी.डी. विश्वकर्मा, श्री मोहित डेहरिया, श्री कुणाल निखाड़े, वंदेमातरम कार्यक्रम की सहसंयोजक श्रीमती आरती नितिन खंडेलवाल, प्रभारी श्री राकेश पहाड़े, समिति सदस्य श्री अरुण गद्रे, श्री तरुण सोनी, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


