कटनी ( 24 नवंबर) – शासन निर्देशानुसार आगामी 27 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को संत तरण तारण जयंती पर्व होने के कारण नगर में सभी प्रकार के मांसाहारी खाद्य-पदार्थों मुर्गी, मटन, मछली आदि का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उक्त संबंध में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने आम सूचना के माध्यम से नागरिकों एवं मांसाहारी पदार्थ का विक्रय करने वाले दुकानदारों को सूचित किया है कि निर्धारित दिवस पर मांसाहारी पदार्थ का क्रय- विक्रय न करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


