• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*बदनूर की राहुल हाइटेक नर्सरी बनी आधुनिक खेती का शानदार उदाहरण* *युवा किसान राहुल स्वयं भी सी–ग्रीन किस्म के खीरे की खेती से प्रति एकड़ से 10 लाख का कमा रहे हैं लाभ*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 23, 2025
in छिन्दवाडा
0
*बदनूर की राहुल हाइटेक नर्सरी बनी आधुनिक खेती का शानदार उदाहरण*  *युवा किसान राहुल स्वयं भी सी–ग्रीन किस्म के खीरे की खेती से प्रति एकड़ से 10 लाख का कमा रहे हैं लाभ*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*इंदौर, भोपाल, नागपुर, पूना और मुंबई जैसे शहरों तक भेजा जा रहा है छिंदवाड़ा का यह उच्च गुणवत्ता युक्त खीरा*

छिन्दवाड़ा/23 नवंबर 2025/ जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम बदनूर के उन्नतशील किसान श्री राहुल देशमुख द्वारा संचालित राहुल हाइटेक नर्सरी जिले में आधुनिक खेती का मजबूत उदाहरण बन रही है। नर्सरी में अत्याधुनिक ग्राफ्टिंग सिस्टम, पौध तैयार करने की तकनीक और हाई-टेक मशीनों की वजह से यहां तैयार हो रहे पौधे अपनी गुणवत्ता के लिए दूर–दूर तक प्रसिद्ध हो रहे हैं। नर्सरी का ढांचा, कार्यप्रणाली और उन्नत तकनीक देखकर किसान और विशेषज्ञ सभी प्रभावित हो रहे हैं।
बीते दिनों इस नर्सरी में ग्राफ्टिंग फेन-शेड और पॉलीहाउस का भी शुभारंभ उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह तथा उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल. उइके की मौजूदगी में किया गया है। इस अवसर पर छिंदवाड़ा सहित लगभग सात जिलों और महाराष्ट्र से आए करीब 2000 उन्नतशील किसान भी शामिल हुए थे। इन सभी किसानों ने राहुल हाईटेक नर्सरी में ग्राफ्टेड सब्जी पौधों की तकनीक, पौधों की गुणवत्ता, नर्सरी में लगी हाई-टेक मशीनरी और उन्नत उत्पादन प्रणाली को नजदीक से देखा। साथ ही 19 सीड एवं पेस्टिसाइड कंपनियों ने स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों और नई तकनीकों की जानकारी प्रदान की।
नर्सरी के साथ ही कृषक श्री राहुल स्वयं भी खीरे की खेती से लाभ कमा रहे हैं। नर्सरी पहुंचे यहां किसानों और कृषि वैज्ञानिकों ने उनके खेत में लगाई गई बीएसएफ कंपनी की सी-ग्रीन किस्म के खीरे की फसल का भी अवलोकन किया । इस हाई-टेक तकनीक से प्रति एकड़ 45–50 टन का उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त हो रहा है, जिससे किसान को प्रति एकड़ लगभग 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ मिल रहा है। कुल ढाई एकड़ में लगी फसल से करीब 25 लाख रुपये के लाभ का अनुमान है। छिंदवाड़ा का यह उच्च गुणवत्ता वाला खीरा वर्तमान में इंदौर, भोपाल, नागपुर, पूना और मुंबई जैसे शहरों तक भेजा जा रहा है।
श्री राहुल देशमुख की यह हाइटेक पहल आधुनिक खेती की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो जिले के कृषि क्षेत्र को नई पहचान और किसानों को नई प्रेरणा दे रही है।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर को “आत्‍मनिर्भर पंचायत समृद्ध मध्‍यप्रदेश’’ थीम पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वाटरशेड महोत्सव का करेंगे शुभारंभ*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर को “आत्‍मनिर्भर पंचायत समृद्ध मध्‍यप्रदेश’’ थीम पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वाटरशेड महोत्सव का करेंगे शुभारंभ*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d