• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर को “आत्‍मनिर्भर पंचायत समृद्ध मध्‍यप्रदेश’’ थीम पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वाटरशेड महोत्सव का करेंगे शुभारंभ*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 23, 2025
in top
0
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर को “आत्‍मनिर्भर पंचायत समृद्ध मध्‍यप्रदेश’’ थीम पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वाटरशेड महोत्सव का करेंगे शुभारंभ*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

-*3 दिन तक चलने वाली कार्यशाला का 26 को होगा समापन, कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन*

*-प्रदेश भर के 2000 से अधिक जनप्रतिनिधि व अधिकारी होंगे शामिल, पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर की जाएगी चर्चा*

*तीन दिनों तक अलग-अलग सत्रों में होंगी बैठक*

भोपाल:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और “अभ्युदय मध्यप्रदेश” की भावना को साकार करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर को “आत्‍मनिर्भर पंचायत समृद्ध मध्‍यप्रदेश’’ थीम पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वारटशेड महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। तीन दिन तक चलने वाली कार्यशाला का 26 नवंबर को समापन होगा। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यशाला में अलग अलग दिन मंत्रियों के साथ बैठक होगी और ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश भर के 2000 से अधिक जनप्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ व प्रशासनिक अधिकारी शामिल होकर विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यशाला के पहले दिन पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में पंचायतों के लिए स्वनिधि से समृद्धि अभियान की अवधारणा को लेकर पंचायतों के विकास के लिए पंचायतों की आय के विभिन्न कर, गैरकर स्त्रोतों तथा विकास के पब्लिक प्राइवेट मॉडल का उपयोग, सौर ऊर्जा उत्पादन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसी तरह से नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में शहरीकरण के साथ सामंजस्य को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें ग्राम पंचायतों के लिए कॉलोनी निर्माण के नियमों का युक्तियुक्तकरण, शहरों के अनुरूप ग्रामीण मास्टर प्लान तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उइके की अध्यक्षता में वाटरशेड परियोजना का क्रियान्वयन एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर चर्चा होगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ ग्राम, प्रतिदिन सफाई, कचरा कलेक्शन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। 24 नवंबर को अंतिम सत्र में जनजातीय कार्य विभाग मंत्री श्री विजय शाह की अध्यक्षता में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और सुधारों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही पंचायतों में सोशल मीडिया का उपयोग एवं साइबर सुरक्षा पर विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

*25 नवंबर को उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल एवं 26 नवंबर को उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा होंगे शामिल*

राज्य स्तरीय कार्यशाला में 25 नवंबर को उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल एवं 26 नवंबर को उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल वाटरशेड जनभागीदारी कप के विजेताओं को पुरस्कार का वितरण करेंगे। 25 नवंबर को समक्ष एवं स्वावलंबी पंचायत में गोधन, कृषि उद्यानिकी एवं कौशल उन्नयन, पंचायत ऑफिस से नियमित सेवाओं को प्रदाय एवं पंचायतों के अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण, प्रतिभागियों के प्रश्न उत्तर और पानी विषय पर व्याख्यान होगा।
इसी तरह से 26 नवंबर को उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा राज्यस्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे और जेंडर कैंपेन (नई चेतना 4.0) का शुभांरभ एवं उत्कृष्ट लोक अधिकार केंद्रों को प्रशस्ति पत्र का वितरण करेंगे। इसी दिन जिला पंचायत की स्थायी समितियों की नियमित बैठकें एवं जिला पंचायत डेवलपमेंट प्लान एवं शंका समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी।
—————————

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्य में संलग्न निगम के अधिकारी कर्मचारियों को कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्य में संलग्न निगम के अधिकारी कर्मचारियों को कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d