छिंदवाड़ा। भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश लोखंडे ने बताया कि 26 नवंबर 2025 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा स्थल, डॉ. आंबेडकर तिराहा, छिंदवाड़ा पर संविधान दिवस समारोह वृहद स्तर पर मनाया जाएगा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल सुश्री अनसुइया उइके होंगी। विशिष्ट अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू, डॉ. शेषराव यादव, महापौर विक्रम आहाके, साहित्यकार एस.आर. शेंडे तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।सुबह 10:30 बजे पुष्प माल्यार्पण, पंचशील ध्वजारोहण, सामूहिक बुद्ध वंदना एवं संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। इसके बाद अतिथि गणों द्वारा संविधान दिवस पर उद्बोधन होगा।इस अवसर पर बौद्ध महासभा, आम्बेडकरी मिशन, छात्र संघ, भीम सैनिक, बौद्ध उपासक एवं जिले के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन में रमेश लोखंडे, एड. राजेश सांगोडे, सुभाष गोंडाने, सतीश गोंडाने सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति की अपील की है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


