थाना प्रभारी अभिषेक चोबे ने बताया फरियादी सुशील कुमार पिता कोदो लाल मेहरा निवासी ग्राम सगोना के खेत में ट्रैक्टर से जुताई बुवाई चल रही थी ट्रैक्टर को नारायण यादव नाम का व्यक्ति चल रहा था। सुबह करीब 9.25 बजे खेत मालिक सुशील कुमार मेहरा का लड़का दिव्यांशु मेहरा उम्र 14 साल, जो जुताई के समय अपने खेत पर ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण, फस गया। जिसकी वजह से उक्त बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई फरियादी की रिपोर्ट पर मर्ग कार्रवाई उपरांत बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया। तत्पश्चात थाना में अपराध क्रमांक 517 / 25 धारा 281, 106(1)बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है लाल कलर के मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर एवं उसके चालक को अभिरक्षा में ले लिया गया है
धीरज कुमार जैन की रिपोर्ट


