कालापीपल(बब्लू जायसवाल) कालापीपल पुलिस थाने के अंतर्गत ग्राम खरदोन कलां में’मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक’से चोरी की हुई थी,जब से पुलिस शातिर बदमाशों को ढूंढने का प्रयास कर दी, 2 साल बाद आखिर कर कालापीपल पुलिस को सफलता मिल ओर माल सहित अपराधी को गिरफ्तार किया,बंदूक बरामद कर शातिर बदमाश नसीम खां व नदीम खां को किया गिरफ्तार,आरोपीगण अवैध हथियार,हत्या के प्रयास,लूट,चोरी,डकेती जैसे अपराधो के आदतन अपराधी है,शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत द्वारा अज्ञात चोरी के अपराधो व फरार आरोपियो की धरपकड़ के संबंध में जिले में सभी थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे है,जिसके पालन मे अति.पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय जिला शाजापुर द्वारा एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निमेष देशमुख शुजालपुर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही हेतु थाना कालापीपल पर निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया,जिस टीम के द्वारा उक्त कार्यवाही की गई है,दिनांक 07.08.2023 को फरियादी हरपाल सिंह पिता चंदन सिंह सिसोदिया उम्र 37 साल निवासी अवधपुरी कालोनी सीहोर ने”मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा खरदोन कलां”का ताला तोडकर बैंक के अंदर घुसकर अज्ञात आरोपी द्वारा स्ट्रांग रूम का ताला तोडने का प्रयास करने व बैंक मे रखी अपनी दो नाल बारह बोर बूंदक चोरी करने की रिपोर्ट पर से थाना कालापीपल पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 327/23 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया,दोराने विवेचना मुखबिर सूचना पर आरोपी हनीफ खां पिता कल्लू खां उम्र 27 साल निवासी इमलिया हसन थाना दोराहा सीहोर को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ करते हनीफ द्वारा अपने साथी नसीम खां पिता बन्ने खां निवासी गेहूंखेड़ा थाना कोलार जिला भोपाल व मुजाईद खां पिता वसीम खां निवासी इमलिया हसन के साथ मिलकर”मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा खरदोन कलां”मे चोरी की योजना बनाकर उक्त बारह बोर बंदूक चोरी करना व बंदूक नसीम खां के पास होना बताने पर केद्रीय जेल भोपाल मे हत्या के अपराध मे बंद आरोपी नसीम पिता बन्ने खां उम्र 33 साल निवासी गेहूखेडा थाना कोलार जिला भोपाल का दिनांक 21.11.2025 को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर पूछताछ की गई,जिसके द्वारा पूछताछ पर उक्त अपराध करना स्वीकार कर चोरी की बंदूक नदीम खां पिता वहीद खां निवासी शुजालपुर को बेचना बताया जाने पर दिनांक 22.11.2025 को आरोपी नदीम खां पिता वहीद खां उम्र 30 साल निवासी नूरपुरा सब्जी मंडी शुजालपुर गिरफतार कर चोरी की लाइसेंसी बंदूक विधिवत जप्त की गई है,
इनकी रही सराहनीय भूमिका…..।
उप निरीक्षक रवि भण्डारी,सउनि अमित नागर, प्र0आर विशाल पटेल,प्रआर आनंद शर्मा,प्रआर शिवराज पटेल, आरक्षक वेदप्रकाश परमार,आरक्षक नयन यादव, आरक्षक सतीश,आर सुमित पटेल,आर अर्जुन,आर आशीष,आर शैलेंद्र की मुख्य भूमिका रही…!


