कालापीपल(बब्लू जायसवाल)भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर अंतर्गत 23 नवंबर को नगर परिषद पानखेड़ी में विभिन्न स्थानों पर मतदाता विशेष गहन परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे,नगर परिषद सीएमओ बद्रीलाल पुरबिया,डीईओ पुष्पेंद्र सास्ताय, बीआरसी
सुरेंद्र गोखले,बीएलओ मनसुख लाल शर्मा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता व्यास,बीएलओ नूतन जायसवाल,मनोहर नागीन द्वारा मतदान केंद्र क्रमांक 90-94 मे डोर टू डोर फील्ड में फॉर्म कलेक्ट करते हुए,मतदाताओं के गणना फॉर्म मौके पर ही भरवाये जा रहे हैं जो मतदाता गणना फॉर्म ले चुके हैं वह भरकर बीएलओ अथवा इन शिविर में भी दे सकते हैं।


