*शहर वासियों की वर्षों पुरानी मांग अब होने जा रही पूरी, शहर में पानी की समस्या खत्म करने के लिए ये योजना मील का पत्थर साबित होगी*
कन्हरगाँव से भरतादेव तक पाइपलाइन कार्य का महापौर विक्रम अहके ने किया भूमिपूजन
केंद्रीय सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत कन्हरगाँव से भरतादेव तक लगभग दस करोड़ रुपए की लागत से होने वाले पाइप लाइन लगभग 11 किलोमीटर बिछाने के कार्य का भूमिपूजन आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
यह परियोजना क्षेत्र में जल प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्य का शुभारंभ कन्हरगाँव डैम परिसर से किया गया, जहाँ से लगभग ग्यारह किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जलप्रदाय विभाग की सभापति अरुणा मनोज कुशवाह, कार्यपालक यंत्री हिमांशु अतुलकर, सहायक यंत्री रोहित सूर्यवंशी धीरज राउत पंकज सूर्यवंशी कार्तिक वानखेड़े अंकित डेहरिया, एवं क्षेत्र के अनेक किसान एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि यह पाइपलाइन परियोजना न सिर्फ जल आपूर्ति को बेहतर बनाएगी, बल्कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र के विकास को भी नई नई दिशा देगी।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


